Friday, February 26, 2021

Bhonchal; भूकंप ;بھونچال ; Ministory;लघु कहानी;افسانچہ

Bhonchal; भूकंप ;بھونچال 
Ministory;लघु कहानी;افسانچہ 

भूकंप 

सोते जागते वह अपनी बीवी से कहता, "आई लव यू डार्लिंग।"
जबसे मोबाइल का अविष्कार हुआ वह ऑफिस से भी कई बार कॉल करके यही शब्द दुहराता। 
दूसरी तरफ से उत्तर मिलता, "आई लव यू टू।"
एक रात थका मांदा वह घर आया, सोने  से पहले यही शब्द दुहराये और फिर नींद की आगोश में चला गया। 
लगभग आधी रात के समय ज़ोरदार भूकंप आया और उनकी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह टूटने बिखरने लगी। होश खो कर वह अँधाधुंध सात सीढ़ियां उतरा और ज़मीन पर पुहंच कर ही दम लिया। वहां  उसे अपनी बीवी का ख्याल आया। इसलिए चिल्ला-चिल्ला कर बचाव दल से एक-एक करके अनुरोध करने लगा कि कोई उसकी बीवी को ढूंढ कर नीचे उतार लाये। वह स्वयं ऊपर जाने की हिम्मत बटोर नहीं पा रहा था।         

 

No comments:

Post a Comment

Jigree-My Kinship Carer Mother

       One mother gave me birth, and the other brought me up. I am more indebted to the latter, who looked after me from the age of twelve o...