Monday, January 30, 2012

Pani to Pila do Yaar , پانی تو پلا دے یار : (Urdu/Hindi); Afsancha; Laghu Kahani; افسانچہ

Pani to Pila do Yaar ، پانی تو پلا دے یار 
(Urdu/Hindi)
 Afsancha; Laghu Kahani; افسانچہ   


पानी तो पिला दो यार 

कोई चालीस साल पुरानी बात है। तब ना तो कश्मीर में आतंकवाद था और ना ही बंदूक का चलन किन्तु किसी ना किसी बहाने प्रदर्शन होते रहते थे।  कभी अमेरिका के खिलाफ तो कभी इस्राईल के खिलाफ, कभी भुट्टो के हक़ में और कभी उसको फँसी देने वाले ज़ियाउलहक़ के समर्थन में, कभी शेख़ अब्दुल्लाह की नज़रबंदी पर और कभी शिया संप्रदाय के मुहर्रम जलूस निकालने पर।   

उस समय की सरकार जल्दी से सी आर पी ऍफ़  को तैनात करके ला एंड आर्डर बहाल कर लेती थी। सामान्यतया लाठियों से काम चल जाता था फिर भी कभी-कभी आंसों लाने वाली गैस इस्तेमाल होती थी। 

एक दिन सी आर पी ऍफ़ का एक जवान भटकता हुआ एक अंधी गली में जा फंसा। बहुत कोशिश के बावजूद उसे रास्ता नहीं सूझ रहा था।  प्रदर्शन करने वालों की एक टोली जो इस तरफ निकली उसे देख कर क्रोधित  हो गयी।  लगे उस को थपड और घूंसे मारने। फिर जूते, चप्पल और कांगडियां, जो हाथ में आया उसपर फेंक दिये। जवान बे होश हो गया। 

मारने वालों में से एक आदमी की नज़र उसपर पडी और वह चिल्लाया, "अरे रुक जाओ, रुक जाओ, यह आदमी मर जाए गा। कोई इसे पानी तो पिला दो यार। फिर वह स्वयं दौड़ कर एक बोतल में पानी ले आया और सिपाही को पिलाने लगा जब तक वह होश में नहीं आया। फिर उसको सहारा देकर खड़ा किया गया और दो तीन आदमी उसके साथ जा कर उसे सड़क पर छोड़ आये। 

Friday, January 27, 2012

Gumshuda ki Talash, گمشدہ کی تلاش : (Urdu/Hindi); Afsancha; Laghu Kahani; افسانچہ


Gumshuda ki Talash، گمشدہ کی تلاش :
(Urdu/Hindi)
 Afsancha; Laghu Kahani; افسانچہ 

गुमशुदा की तलाश 

इन्टरनेट पर बनाये एक दोस्त के साथ कैलाश अपना दुःख बाँटना चाहता था। इस लिए इ-मेल  भेज दी."मेरे साथ एक बढ़ा हादसा पेश आया है. मेरी महबूबा सरोजनी चड़ा को उसके सुसराल वालों ने दहेज की खातिर घर से निकाल दिया और अब मालूम नहीं वह कहाँ है. इसलिए मैं बहुत परेशां हूँ।"

जवाब मिला. "सरोजनी चड़ा कहाँ की रहने वाली थी और उस के पति का क्या नाम था?"

वह अम्बाला की रहने वाली थी और दिल्ली में सतीश कुमार से ब्याही गयी थी।" एक और व्याख्यात्मक  इ-मेल  भेज दी गयी।  

उस के जवाब में जो इ-मेल प्राप्त हुई वह यूँ है."कैलाश जी, सरोजनी मेरी भाभी थी. वह अपने पति के साथ कनाडा  में रहती थी. वह निकाली नहीं गयी बल्कि अपने किसी आशिक के साथ भाग गयी. कनाडा की पुलिस अब तक उसका पता लगाने में नाकाम रही है."

                        
























Sunday, January 22, 2012

Chamatkar, چمتکار : (Urdu/Hindi); Afsancha; Laghu Kahani; افسانچہ

Chamatkar ، چمتکار : (Urdu/Hindi)
Afsancha; Laghu Kahani; افسانچہ 


                        


                                                                  चमत्कार

"पापा आज एक चमत्कार हुआ।" एक नास्तिक बेटे ने अपने आस्तिक पिता पर चोट करने के उद्देश्य से कहा। "एक अमरीकी वैज्ञानिक ने टेस्ट-ट्यूब  में बच्चा पैदा कर लिया।"

"वाह रे भगवान, तेरे जलवे भी हज़ार। कब क्या रूप धारण करे, किसे मालूम।" फिर वह अपने बेटे की ओर संभोदित हुआ। "बेटे यह सब भगवान की माया है, तुम नहीं समझ पाओ गे। "


Friday, January 20, 2012

Shanakht, شناخت : (Urdu/English); Afsancha; افسانچہ ; Ministory

 Shanakht،شناخت :(Urdu/English)
 Afsancha; افسانچہ ; Ministory

Shanakht
Us ke Pita ji bahut barhe film adaakar the.Kayi doston ne usse mashwara diya ki woh acting ke baghair aur koi line ikhtiyar karle magar woh na mana. Baap ne bahut koshish ki ki beta bhi usi ki tarah naam kamaye magar aik ke baad aik filmein pit gayi aur woh gumnami ki bhool bhulayun mein bhatakne laga. 

Dheere dheere us ko yeh ehsaas ho gaya ki bargad ke neeche koi aur perh nahi panap sakta magar ab dair ho chuki thi.

Bhala ho Television ka, ab woh reality shows mein judge ka kaam karta hai aur funkaron ki acting, mauseequi aur dance par na sirf apne tasurat pesh karta hai balki in mozooat par barhe barhe lecture bhi deta hai.

(Shanakht-Identity; adaakar-actor; mashwara- suggestion; ikhtiyar kare-adopt; panapna-grow; mauseequi-music; mozooat-subjects)