Tuesday, April 21, 2020

Keena Toz:کینہ توز ;विद्वेषी : (Urdu/Hindi); Afsancha;लघु कहानी;افسانچہ

Keena Toz:کینہ توز ;विद्वेषी 
 Afsancha;लघु कहानी;افسانچہ 

विद्वेषी 
वह अपनी बेटी से जितना प्यार करता था उतनी ही नफरत उसकी माँ से करता था यहाँ तक कि उसकी उपस्थिति से विकल होता था। अंततः दोनों का तलाक़ हो गया और पिता ने बेटी को माँ से छीन कर अपने पास रख लिया। 
बेटी पढ़ लिख कर जवान हो गई और डॉक्टर बनकर अमेरिका चली गई। माँ की जुदाई ने उसे खिन्न और प्रतिशोधी बना दिया था। अंततः वह फेसबुक के माध्यम से अपनी माँ को ढूंढने में सफल हो गई और फिर भारत आकर उसको अपने साथ ले गई। 
वृद्ध पिता को खर्चे के लिए वह अमेरिका से रुपये भेजती रही मगर उसको देखने की इच्छा कभी ना हुई। उन दिनों भी नहीं जब वह प्राणनाशक कैंसर में ग्रस्त अस्पताल में तड़प रहा था। 



No comments:

Post a Comment

Jigree-My Kinship Carer Mother

       One mother gave me birth, and the other brought me up. I am more indebted to the latter, who looked after me from the age of twelve o...