Thursday, April 9, 2020

I Love You Darling; آئی لّو یو ڈارلنگ ;आई लव यू, डार्लिंग; Afsancha; लघु कहानी ;افسانچہ

I Love You Darling; آئی لّو یو ڈارلنگ 
आई लव यू, डार्लिंग
 Afsancha; लघु कहानी ;افسانچہ 

आई लव यू, डार्लिंग

अपने शरीर की प्यास बुझाते हुए मेरी प्रेमिका बार-बार पूछ रही थी, "क्या तुम मुझे हमेशा इसी तरह प्यार करते रहो गे?"
उसके देह की गर्मी को अपने अंदर समाहित करते हुए मुझे मजबूर होकर उत्तर देना पड़ा, "यस डार्लिंग, आई लव यू वैरी मच। मैं सदा तुम से प्यार करता रहूँगा।" कौन जाने वह विश्वास कर बैठी या फिर भरोसा  करने का नाटक करती रही, अलबत्ता दोनों को मालूम था कि हम एक दुसरे के कभी नहीं हो सकते। वह समुद्र पार अपने पति की बाँहों में झूलती रही और मेरी बेगम मेरी बाँहों में। 
बहुत वर्ष बाद हमारा आमना सामना दिल्ली के एक मॉल में हुआ। वह अपने पति के संग खरीदारी में मगन थी और मैं अपनी पत्नी के साथ। मुझे देखते ही ना जाने वह कहाँ ग़ायब हो गयी। शायद मॉल से बाहर चली गयी थी। 
मॉल की भीड़ में मेरी आँखें उसे बहुत देर तक ढूंढती रहीं। मुझे यूँ महसूस हो रहा था कि सभी जोड़े एक  दुसरे से कुछ छुपा रहे हैं और हर औरत अपने प्रेमी  से दबी ज़बान में कह रही है, "आई लव यू डार्लिंग, क्या तुम मुझे हमेशा इसी तरह प्यार करते रहो गे।" 

 

No comments:

Post a Comment

Jigree-My Kinship Carer Mother

       One mother gave me birth, and the other brought me up. I am more indebted to the latter, who looked after me from the age of twelve o...