Tuesday, April 14, 2020

Promotion: پرموشن पदोन्नति ;Afsancha;लघु कहानी;افسانچہ

Promotion: پرموشن पदोन्नति 
Afsancha;लघु कहानी;افسانچہ 

पदोन्नति

कोर कमांडर के पद पर जनरल समीर चंद्र की पदोन्नति हुई। उनकी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की चर्चा हर तरफ थी यहाँ तक कि जिस किसी की अलमारी में सड़े-गले पिंजर थे कोर कमांडर के पदभार ग्रहण करने से पहले ही उसने साफ़ कर दिए। जनरल साहब को देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ, जैसा सुना था वैसा ही सख्त काम लेने वाला और क़ानून का पालन करने वाला पाया। 
एक बार यूँही मेस बार में एक सहकर्मी से वार्तालाप हुआ। मैंने कहा, "कितना महान है मेरा देश, ईमानदारों का सम्मान करता है। जनरल समीर चंद्र ने अपनी सत्यवादिता के कारण कई अफसरों को पीछे छोड़ कर तरक्की पाई।"
सहकर्मी ने ठहाका लगाकर उत्तर दिया, "कर्नल साहब, किस दुनिया में रहते हो, जनरल समीर चन्दर के साथ जनरल गजेंद्र यादव को भी पदोन्नति मिली है। उस जैसा भ्रष्ट और बेईमान अफसर तो मेरी नज़र से और कोई नहीं गुज़रा।          



2 comments:

  1. بہت خوبصورت افسانچہ ہے۔ برکینا صاحب یکتا ہیں یکتا

    ReplyDelete

Jigree-My Kinship Carer Mother

       One mother gave me birth, and the other brought me up. I am more indebted to the latter, who looked after me from the age of twelve o...