Sunday, April 12, 2020

Mua'ayna: निरीक्षण معائینہ ; Afsancha;लघु कहानी ; افسانچہ

Mua'ayna: निरीक्षण معائینہ 
 Afsancha;लघु कहानी ; افسانچہ 

निरीक्षण 

नसरीन और नईम अहमद पडोसी और हमजोली थे जो बचपन में एक दुसरे को क्रमशः 'केंकि लेट'* और 'खिनी मुत'* के नाम से पुकारते थे। समय दबे पाऊँ गुज़र गया और दोनों को एक दुसरे की खबर ही ना रही। आज नईम अहमद निरीक्षण करने वाली टीम के आने के संबध में प्रातः से ही अपनी क्लास की सफाई में जुटा हुआ था। नईम अहमद  ने सभी बच्चों को कुछ चुने हुए शब्दों और वाक्यों का अंग्रेजी अनुवाद रट लेने को कहा और फिर इंस्पेक्टर के सामने क्या कुछ करना है, उसकी जानकारी भी दी। 
ग्यारह बजे के आस पास स्कूल में कुछ गहमागहमी शरू हुई। प्रत्येक शिक्षक अपनी क्लास में बड़े उत्साह से बच्चों को पढ़ाने लगा। इंस्पेक्शन टीम नईम अहमद की क्लास में प्रविष्ट  हुई। टीम नायक नसरीन बच्चों के उत्तर सुन कर प्रसन्न हो रही थी। जी में आया कि किसी बच्चे से पूछ ले कि जिस की नाक अक्सर बह रही हो उस को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? परन्तु शिष्टाचार ने अनुमति नहीं दी। 

*'केंकि लेट' और 'खिनी मुत' दो कश्मीरी शब्द हैं पहले  का अर्थ छिपकली है और 'खिनी मुत' उस लड़के को कहते हैं जिस की नाक अक्सर  बह रही हो।     




No comments:

Post a Comment

Jigree-My Kinship Carer Mother

       One mother gave me birth, and the other brought me up. I am more indebted to the latter, who looked after me from the age of twelve o...